SBI Home Loan Mobile Se Kaise Apply Kare - Government Loan

 

SBI_Home_Loan_Mobile_Se_Kaise_Apply_Kare_Government_Loan

SBI Home Loan Mobile Se Kaise Apply Kare – Government Loan



विषयसूची (Table of Contents):

  1. SBI - State Bank of India
  2. SBI होम लोन स्किम (schemes)
  3. SBI होम लोन की मुख्य विशेषताएं
  4. SBI होम लोन की विशेषताएं और लाभ
  5. SBI होम लोन के लिए कैसे Apply करें - LIVE देखें।
  6. मोरोटोरियम (moratorium) का मतलब क्या है? 
  7. SBI होम लोन अन्य योजनाएं
  8. SBI होम लोन के लिए कौन Apply कर सकता है।
  9. SBI होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
  10. SBI होम लोन कस्टमर केयर
  11. SBI होम लोन से जुड़े लोगों के सवाल (FAQs)


SBI - State Bank of India

अपना एक खुदका घर हो ऐसा हर कोई चहता है। लेकिन इस बढ़ती हुई मेह्गाई में हम लोग घर लेने में हिचकिचाहट करते है। घरों की लगातार बढ़ती हुई कीमतों के कारन हम अपने घर लेने के सपने को पूरा नहीं कर पाते। 

ऐसे में अगर आप  किसी बैंक के जरिए अपने सपने को पूरा करना चाहते है तो SBI Bank आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जी हा दोस्तों, SBI Bank Home Loan के जरिए अपने घर लेने के सपने को पूरा कर सकते है।

SBI देश के प्रमुख होम लोन प्रदाताओं में से एक है। SBI भारत में सबसे कम प्रतिशत होम लोन दर देने वाला एक बड़ा बैंक है। वर्तमान में, बैंक 6.70% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर होम लोन देता है और शून्य से शुरू होने वाला कम प्रोसेसिंग शुल्क लेता है।

SBI का फ्लोटिंग रेट होम लोन RLLR लिंक्ड लोन है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन, SBI मैक्सगेन होम लोन, एसबीआई होम लोन टॉप अप, SBI रेपो रेट लिंक्ड होम लोन, SBI रियल्टी होम लोन और SBI शौर्य होम लोन ऐसे विभिन्न सुविधाओं के साथ काफी लोकप्रिय है।


इसे भी पढ़े:-  ₹ 66 लाख तक का ICICI Bank Home Loan मोबईल से कैसे अप्लाई करें?


SBI होम लोन स्किम (schemes):

SBI मैक्सगैन (SBI Maxgain) 

SBI मैक्सगैन होम लोन ओवरड्राफ्ट सहूलियत के रूप में होम लोन को मंजूरी देता है, जहां सामान्य रूप से रकम निकाली जा सकती है। यह सुविधा स्व-नियोजित व्यवसायियों अथवा इनकम के असमान प्रवाह वाले पेशेवरों के लिए योग्य है। इस सहूलियत के अनुसार ब्याज दर केवल निकाली गई राशि पर ही ली जाती है।

 

SBI टॉपअप होम लोन (SBI Topup Home Loan)

SBI टॉपअप होम लोन वर्तमान होम लोन ग्राहकों को उनके मौजूदा होम लोन के अलावा अतिरिक्त लोन देता है। तत्काल धन-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए होम लोन पर टॉप-अप लिया जा सकता है।

 

SBI रेपो रेट लिंक्ड होम लोन (SBI Repo Rate linked Home Loan) 

SBI रेपो रेट होम लोन आरबीआय के रेपो रेट से जुड़ा एक होम लोन है। ये होम लोन पारदर्शी, किफायती हैं और आरबीआय की नीतियों के आसान प्रसारण की इजाज़त देते हैं, क्योंकि रेपो दर में कोई भी बदलाव सीधे तौर पर होम लोन की दर को प्रभावित करता है।

 

SBI रियल्टी होम लोन (SBI Realty home loan)

SBI रियल्टी होम लोन उन ग्राहकों के लिए  है जो घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदना चाहते हैं। वर्तमान और नए दोनों तरह के होम लोन ग्राहक इस लोन का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, घर का निर्माण लोन मंजूरी की तारीख से पांच साल के अन्दर पूरा किया जाना चाहिए।

 

SBI शौर्य होम लोन (SBI Shaurya Home Loan) 

SBI शौर्य होम लोन सेना और रक्षा कर्मियों के रूप में सेवा देने वाले व्यक्तियों के लिए एक होम लोन है। यह होम लोन उधारकर्ताओं को कम ब्याज दरों और आसान पुनर्भुगतान शर्तों जैसे भिन्न लाभ प्रदान करता है।



SBI होम लोन की मुख्य विशेषताएं:

  1. वेतनभोगी और स्व-व्यवसायी दोनों के लिए यह लोन उपलब्ध है और महिला उधारकर्ताओं के लिए विशेष दरें दी गई है।
  2. 18 और 70 वर्ष के उम्र वर्ग के भीतर उधारकर्ता होना चाहिए।
  3. सुरक्षा: संपत्ति का बंधक जिसे आप खरीदने, पुनर्निर्मित करने या निर्माण करने की योजना बना रहे हैं।
  4. लोन से मूल्य अनुपात 90% है।
  5. लोन अवधि 5 से 30 वर्ष तक हो सकती है।
  6. ब्याज दरें 6.70% से 10.50% तक है।
  7. एसबीआय होम लोन EMI प्रति लाख 645 से शुरू होता है। हालांकि, आप एसबीआय होम लोन कैलकुलेटर 2021 का उपयोग करके अपने होम लोन ईएमआय की गणना कर सकते हैं।

 

 इसे भी पढ़े:- HDFC Bank Two Wheeler Loan मोबईल से कैसे अप्लाई करें? - सिर्फ 10 सेकेंड में 



SBI होम लोन की विशेषताएं और लाभ

SBI सुविधाजनक और पारदर्शी शर्तों पर होम लोन देता है। कोई भी व्यक्ति SBI में होम लोन के लिए अप्लाई कर सकता है, जैसे कि घर या फ्लैट की खरीद, गृह निर्माण लोन, गृह नवीनीकरण लोन, या गृह विस्तार के लिए।

 

SBI होम लोन द्वारा होम लोन लेने वालों को दिए जाने वाले कुछ लाभ और विशेषताएं:

  1. यह वेतनभोगी और स्व-व्यवसायी दोनों व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।
  2. महिला होम लोन उधारकर्ता SBI होम लोन की ब्याज दरों में अतिरिक्त छूट के लिए पात्र हैं।
  3.  SBI बैंक होम लोन पर ब्याज प्रतिदिन कम करने वाली शेष राशि पर लगाया जाता है।
  4. SBI भिन्न होम लोन ग्राहकों जैसे एनआरआई, सरकारी कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों, या मौजूदा होम लोन उधारकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुकूलित होम लोन प्रदान करता है।
  5. सारी प्रक्रिया पारदर्शी है और इसमें कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं है।

 

SBI होम लोन योजनाए

 

प्रक्रिया शुल्क  (Processing Fees)

 

SBI मैक्सगैन

 

शून्य (NIL)

 

SBI रेपो रेट लिंक्ड होम लोन

 

शून्य (NIL)

 

SBI शौर्य होम लोन

 

शून्य (NIL)

 

SBI रियल्टी होम लोन

 

शून्य (NIL)

 

SBI होम लोन टॉप अप

 

शून्य (NIL)








इसे भी पढ़े:- ICICI Bank Car Loan मोबईल से कैसे अप्लाई करें? - सिर्फ १ मिनिट में


SBI होम लोन के लिए कैसे Apply करें - LIVE देखें।  


मोरोटोरियम (moratorium) का मतलब क्या है?

मोरोटोरियम (moratorium) का अर्थ यह होता है कि इस समय में लोनधारक को प्रतिमाह किस्त (Installment) देने की आवश्यकता नहीं है। इससे पैसों से जुडी परशानियों से सामना कर रहे कर्जधारकों को आसानी हो सकती है।  

रिजर्व बैंक ने क्रेडिट की जानकारी रखने वाली कंपनियों से कहा है की यह सुनिश्चित करें की EMI नहीं चुकाने का असर लोन धारक के क्रेडिट स्कोर पर ना पड़े।

मोरेटोरियम उस अवधि को कहते हैं जिस दौरान आपको लिए गए लोन पर EMI का भुगतान नहीं करना पड़ता है। इस अवधि को EMI हॉलीडे के रूप में भी जाना जाता है।  हालांकि यह सिर्फ EMI टालने का विकल्प है।  ऐसा नहीं है कि आपकी EMI से ये 6 किस्तें कम दी जाएंगी।



SBI होम लोन अन्य योजनाएं:

. SBI रेगुलर होम लोन (SBI Regular Home Loan):

  1. ब्याज दर: 6.80% प्रति वर्ष से आगे है।
  2. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।महिलाओं के लिए 0.05% कम ब्याज दर है।
  3. पूर्व भुगतान पर शून्य फीस है।
  4. 18 और 70 के बीच उम्र वर्ग के आवेदकों के लिए उपलब्ध है।

 

. SBI फ्लेक्सीपे होम लोन (SBI Flexipay Home Loan):

  1. ब्याज दर: ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर है।
  2. प्रोसेसिंग शुल्क: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  3. प्री-ईएमआई अवधि के दौरान केवल ब्याज को चुकाने का विकल्प है।
  4. अगले वर्षों में स्टेप-अप ईएमआई है।
  5. युवा पेशेवरों के लिए होम लोन पात्रता में 20% सुधार है।

 

. SBI प्रिविलेज होम लोन (SBI Privilege Home Loan):

  1. चेक-ऑफ के साथ ब्याज दर: 6.95% प्रति वर्ष से आगे है।
  2. चेक-ऑफ के बिना ब्याज दर: 7.00% प्रति वर्ष से आगे है।
  3. प्रोसेसिंग शुल्क: पूरी तरह से माफ किया गया है।
  4. केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए क्यूरेट किया गया है।
  5. चेक-ऑफ देने पर ब्याज दरों पर छूट है।
  6. कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।

 

. SBI शौर्य होम लोन (SBI Shaurya Home Loan):

  1. चेक-ऑफ के साथ ब्याज दर: 6.95% प्रति वर्ष से आगे है।
  2. चेक-ऑफ के बिना ब्याज दर: 7.00% प्रति वर्ष से आगे है।
  3. प्रोसेसिंग शुल्क: पूरी तरह से माफ किया गया है।
  4. विशेष रूप से रक्षा कर्मियों और सशस्त्र बलों के लिए है।
  5. कम ब्याज दरें और लंबी अवधि के विकल्प है।
  6. कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।

 

. SBI ट्राइबल प्लस (SBI Tribal Plus):

  1. ब्याज दर: अंतिम दर से 10 बीपीएस ऊपर है।
  2. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  3. खासकर आदिवासी इलाकों या पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए है।
  4. अधिकतम 15 वर्ष की चुकौती का समय है।
  5. कोई भूमि बंधक की आवश्यकता नहीं है; तीसरे पक्ष के गारंटर की अनुमति है।

 

इसे भी पढ़े:-  MI Credit Loan - Rs 5 लाख - मोबईल से कैसे अप्लाई करें?


. गैर-वेतनभोगी विभेदक पेशकशों के लिए SBI होम लोन:

  1. ब्याज दर (पुरुष): 7.15% आगे है।
  2. ब्याज दर (महिला): 7.10% आगे है।
  3. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  4. उन व्यक्तियों के लिए विशेष योजना है जिनकी इनकम है लेकिन मासिक वेतन नहीं कमाते हैं।
  5. नई आवासीय इकाई खरीदने, घर बनाने, अपने घर का नवीनीकरण या मरम्मत करने या किसी अन्य बैंक से अपना लोन को ट्रांसफर करने के लिए लोन पर विशेष ऑफ़र
  6. कंपनियों के मालिकों, भागीदारों और निदेशकों के लिए भी उपलब्ध है।

 

. SBI प्री-अप्रूव्ड होम लोन (SBI Pre-Approved Home Loan (PAL):

  1. ब्याज दर (वेतनभोगी पुरुष): 7.00% आगे है।
  2. ब्याज दर (वेतनभोगी महिला): 6.95% आगे है।
  3. ब्याज दर (गैर-वेतनभोगी पुरुष): 7.15% आगे है।
  4. ब्याज दर (गैर-वेतनभोगी महिला): 7.10% आगे है।
  5. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  6. संपत्ति को अंतिम रूप देने से पहले मान्य लोन है।
  7. आपको विक्रेता या बिल्डर के साथ अधिक बातचीत करने का बल देता है।
  8. SBI रेगुलर होम लोन के समान लाभ है।

 

. SBI ब्रिज होम लोन (SBI Bridge Home Loan):

  1. ब्याज दर (प्रथम वर्ष के लिए): 9.50% है।
  2. ब्याज दर (द्वितीय वर्ष के लिए): 10.50% है।
  3. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 5,000) है।
  4. यह लोन उन लोगों के लिए है जो एक संपत्ति बेच रहे हैं और दूसरी खरीद रहे हैं।
  5. जब आप अपनी मौजूदा संपत्ति की बिक्री इनकम की इंतज़ार कर रहे है  तो एक नया घर खरीदने में पैसों की कमी को कवर करने में मदद करता है
  6. 2 साल तक की चुकौती का समय है।

 

. SBI अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (SBI Earnest Money Deposit):

  1. ब्याज दर: 10.45% है।
  2. प्रोसेसिंग फीस: लोन का 0.5% (न्यूनतम 1,000 रुपये) है।
  3. घर या प्लॉट बुक करने के लिए नकदी राशि का भुगतान करने के लिए रकम है।
  4. केवल शहरी विकास प्राधिकरणों, आवास बोर्डों और अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा बेचे गए घरों/भूखंडों के लिए बुकिंग रकम का भुगतान करने के लिए लिया जा सकता है
  5. 1 वर्ष का शॉर्ट टर्म लोन है।

 

१०. SBI एनआरआई होम लोन (SBI NRI Home Loan):

  1. ब्याज दर (वेतनभोगी पुरुष): 7.00% आगे है।
  2. ब्याज दर (वेतनभोगी महिला): 6.95% आगे है।
  3. ब्याज दर (गैर-वेतनभोगी पुरुष): 7.15% आगे है।
  4. ब्याज दर (गैर-वेतनभोगी महिला): 7.10% आगे है।
  5. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  6. विशेष रूप से अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए भारत में घर खरीदने के लिए है।
  7. महिला आवेदकों के लिए ब्याज दर पर छूट है।
  8. नियमित होम लोन की तुलना में कोई अधिक फीस  या ब्याज दर नहीं है।

 

११. SBI रियल्टी होम लोन (SBI Realty Home Loan):

  1. ब्याज दर (पुरुष): 7.70% से 7.90% है।
  2. ब्याज दर (महिला): 7.65% से 7.85% है।
  3. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 10,000) है।
  4. अपना घर बनाने के लिए जमीन का प्लॉट खरीदने के लिए है।
  5. १० वर्ष तक की चुकौती के समय के साथ १५ करोड़ रुपये तक की उधार सीमा है।
  6. वास्तविक निर्माण के लिए अलग से SBI होम लोन लेने का विकल्प है।

 

१२. SBI कॉर्पोरेट होम लोन (SBI Corporate Home Loan):

  1. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.5% (न्यूनतम रु. 50,000; अधिकतम रु. 10 लाख) है।
  2. विशेष रूप से कॉरपोरेट्स के लिए अपने कर्मचारियों के लिए घर बनाने या खरीदने के लिए है।
  3. पब्लिक और प्राइवेट लिमिटेड, दोनों कंपनियों के लिए उपलब्ध है।

 

१३. SBI कमर्शियल रियल एस्टेट होम लोन (SBI Commercial Real Estate Home Loan):

  1. ब्याज दर: होम लोन ब्याज दर से 50 बीपीएस ऊपर (सभी के लिए) है।
  2. प्रोसेसिंग फीस : लोन  राशि का 0.35% (न्यूनतम रु. 5,000) है।
  3. उन लोगों के लिए क्यूरेटेड स्कीम जिनके पास पहले से ही 2 या अधिक घर हैं।
  4. मैक्स। इस योजना के तहत 3 घर खरीदे जा सकते हैं।
  5. महिलाओं के लिए कम ब्याज दर और उपलब्ध ओवरड्राफ्ट सुविधाएं जैसे लाभ हैं।


१४. संपत्ति पर SBI लोन (SBI Loan Against Property (P-LAP):

  1. ब्याज दर (वेतनभोगी व्यक्ति): 8.90% - 9.40% है।
  2. ब्याज दर (पेशेवर/व्यापार/किराये की इनकम शुद्ध मासिक इनकम  के 50% से अधिक): 8.80% - 9.65% है।
  3. प्रोसेसिंग फीस : लोन राशि का 1% (अधिकतम रु. 50,000) है।
  4. व्यक्तिगत जरूरतों के लिए रूपये प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को संपार्श्विक के रूप में गिरवी रखें।
  5. कोई पूर्व भुगतान फीस नहीं है।
  6. केवल व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए उपलब्ध है।

 

१५. SBI रिवर्स मॉर्गेज लोन (SBI Reverse Mortgage Loan):

  1. ब्याज दर (एसबीआई पेंशनभोगी): 8.05% है।
  2. ब्याज दर (अन्य): 9.05% है।
  3. प्रोसेसिंग फीस : लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम रु. 2,000; अधिकतम रु. 20,000) है।
  4. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिनके मालिकी की  संपत्ति है।
  5. रिटायरमेन्ट के बाद इनकम  उत्पन्न करने या पूरक करने में मदद करता है।
  6. लोन लेने वाले के जीवनकाल में लोन चुकाने की आवश्यकता नहीं है।

 

१६. SBI प्रधानमंत्री आवास योजना सब्सिडी योजना:

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इसके लिए SBI के होम लोन जैसे रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सीपे होम लोन, प्रिविलेज होम लोन और अन्य के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

प्रधान मंत्री आवास योजना आपको अपने पहले घर पर पैसे बचाने में मदद कर सकती है। इस योजना के तहत आप 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी ले सकते हैं। सब्सिडी सालाना 18 लाख रुपये तक की इनकम वाले व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। अधिकतम लोन अवधि 20 वर्ष हो सकती है।


इसे भी पढ़े:- Money View Loan - Rs 5 लाख - मोबईल से कैसे अप्लाई करें?


SBI होम लोन के लिए कौन Apply कर सकता है।

आवेदक की उम्र १८ से ७० के बीच होनी चाहिए।

आवेदक निवासी और अनिवासी भारतीय होना चाहिए।

 


SBI होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

दस्तावेजों की जाँच सफल होने पर ही होम लोन लेने की प्रक्रिया पूरी होती है। इस जाँच प्रक्रिया से गुजरे बिना, आपका आवेदन पूरा नहीं होता है। होम लोन एक सुरक्षित लोन है, इसलिए संपत्ति के कागजात और अन्य दस्तावेज बोहोतही आवश्यक हैं।

आम तौर पर, आपके आवेदन को संसाधित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज केवाईसी दस्तावेज, इनकम दस्तावेज, होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए दस्तावेज और संपत्ति दस्तावेज आदि होते हैं।

होम लोन के कागजात एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न हो सकते हैं लेकिन वे किसी भी लोन को प्राप्त करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

यहां एक सामान्य होम लोन दस्तावेज़ों की सूची दी गई है जो आपके आवेदन को पूरा  करने के लिए वित्तीय संस्थानों द्वारा आवश्यक है।

 

१. वेतनभोगी कर्मचारि (Salaried Employees) के लिए दस्तावेज:

  1. फोटो के साथ आवेदन पत्र और प्राथमिक उधारकर्ता और सह-उधारकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित
  2. प्राथमिक उधारकर्ता और सह-उधारकर्ता का पहचान प्रमाण - पैन कार्ड (अनिवार्य)
  3. प्राथमिक उधारकर्ता और सह-उधारकर्ता का आवासीय पता प्रमाण - पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लैंडलाइन बिल, पंजीकृत किराया समझौता, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक या उपयोगिता बिल में से कोई एक। बिल और विवरण 3 महीने से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।
  4. पिछले ३ साल का फॉर्म १६, पिछले ६ महीने की सैलरी स्लिप, पिछले ६ महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जिसमें सैलरी क्रेडिट दिखायी गयी  है।
  5. संपत्ति- रजिस्टर्ड बिक्री विलेख / वाहन / पट्टा विलेख
  6. निर्माणाधीन बिल्डर संपत्ति – बिल्डर खरीदार समझौता, भुगतान की रसीदें, आवंटन पत्र
  7. विगत बिक्री विलेख श्रृंखला (पहले आवंटन के बाद से इस संपत्ति के संबंध में प्रत्येक लेनदेन)
  8. नवीनतम हाउस टैक्स रिटर्न/रसीद (निर्माणाधीन संपत्ति के मामले में आवश्यक नहीं)
  9. स्व-निर्मित संपत्ति के लिए नगर निगम से स्वीकृत भवन योजना (केस टू केस)

 

२. स्वरोजगार (self employment) के लिए दस्तावेज:

  1. फोटो के साथ आवेदन पत्र
  2. प्राथमिक उधारकर्ता और सह-उधारकर्ता का पहचान प्रमाण - पैन कार्ड (अनिवार्य)
  3. घर का पता प्रमाण - पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लैंडलाइन बिल, रजिस्टर्ड किराया समझौता, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक स्टेटमेंट, या पासबुक या उपयोगिता बिल। ये 3 महीने से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए
  4. कार्यालय का पता – स्वामित्व/पट्टा/किराया समझौता/उपयोगिता बिल
  5. पिछले 3 वर्षों का ITR (स्वयं और व्यवसाय), लाभ और हानि खाता, सीए द्वारा प्रमाणित / लेखा परीक्षित बैलेंस शीट। पिछले 12 महीनों का बैंक खाता विवरण (स्वयं और व्यवसाय)
  6. व्यावसायिक मौजूदगी का प्रमाण पत्र और प्रमाण
  7. व्यापार प्रोफ़ाइल
  8. रजिस्टर्ड बिक्री विलेख / वाहन / पट्टा विलेख
  9. बिल्डर खरीदार समझौता, किए गए भुगतान की रसीदें, आवंटन पत्र
  10. विगत बिक्री विलेख श्रृंखला
  11. नवीनतम हाउस टैक्स रिटर्न/रसीद
  12. स्वनिर्मित संपत्ति के लिए नगर निगम से स्वीकृत भवन योजना

 

होम लोन ट्रांसफर के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  1. मौजूदा लोनदाता के कब्जे में लोन विवरण (लोन ट्रैक) और संपत्ति दस्तावेजों की सूचीपत्र
  2. बैंक खाते का पिछले 12 महीनों का विवरण जिससे लोन EMI का भुगतान किया गया है

 


SBI होम लोन कस्टमर केयर:

आप निम्नलिखित तरीकों से SBI होम लोन कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं:

टोल-फ्री नंबर: 1800-11-2018

डाक का पता:

रियल एस्टेट और हाउसिंग बिजनेस यूनिट,

भारतीय स्टेट बैंक, कॉर्पोरेट केंद्र

मैडम कामा रोड,

स्टेट बैंक भवन, नरीमन पॉइंट,

मुंबई-400021

 

इसे भी पढ़े:- SBI YONO App से  Rs.8 लाख  का Personal Loan कैसे लें - सिर्फ २ मिनिट में 


SBI होम लोन से जुड़े लोगों के सवाल (FAQs):

 

प्रश्न :  इनकम प्रूफ़ के बिना होम लोन कैसे प्राप्त करें?

उत्तर: कुछ लोनदाता उन आवेदकों को बिना इनकम प्रूफ के होम लोन प्रदान करते हैं, जिनके पास 'किराना स्टोर' जैसी छोटी दुकानें और व्यवसाय हैं। ऐसे मामले में उनकी अन्य बचत और देनदारियों के साथ बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से पहचानी गई इनकम के आधार पर चुकौती योग्यता कि गणना कि जाती है।

 


प्रश्न : SBI होम लोन के लिए आवश्यक न्यूनतम सैलरी क्या होनी चाहिए ?

उत्तर: SBI होम लोन लेने के लिए आवश्यक न्यूनतम सैलरी ₹ 25,000 है। प्रत्येक बैंक और एनबीएफसी के लिए न्यूनतम सैलरी की आवश्यकता विभिन्न होती है, सामान्यतया बैंकों द्वारा ₹ 25,000 की आवश्यकता होती है।

 


प्रश्न : SBI होम लोन की ब्याज दर कब बदलती है?

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में किसी भी बदलाव के बाद, कैलेंडर तिमाही के पहले दिन SBI के होम लोन की ब्याज दरों में बदलाव होता है।

 


प्रश्न : SBI बैलेंस ट्रांसफर लोन के लिए, क्या प्रीपेमेंट पेनल्टी भी शामिल है?

उत्तर: जी हां, SBI बैलेंस ट्रांसफर लोन में प्रीपेमेंट पेनल्टी का भुगतान किया जाएगा, लेकिन कुल लोन रकम संबंधित SBI होम लोन योजना के अनुसार योग्यता के अधीन होगी।

 


प्रश्न : SBI होम लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस क्या है?

उत्तर: SBI होम लोन में एक अखंड प्रोसेसिंग फीस होती है जो लोन राशि का 0.40% और लागू जीएसटी है। न्यूनतम रकम १०,००० रुपये प्लस जीएसटी है जबकि अधिकतम रकम ३०,००० रुपये प्लस जीएसटी है।

 

 

प्रश्न : क्या SBI  प्री-अप्रूव्ड होम लोन देता है?

उत्तर: जी हां, SBI प्री-अप्रूव्ड होम लोन देता है जिसके अधिक जानकारी के लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

 


प्रश्न : क्या SBI होम लोन जीवनसाथी के सैलरी को ध्यान में रखता है?

उत्तर: यदि पति या पत्नी उस संपत्ति का सह-मालिक है जिसे लोन के साथ खरीदा जा रहा है या फिर लोन का गारंटर है, तो लोन राशि का मूल्य निर्धारण करते समय पति या पत्नी के वेतन को ध्यान में रखा जाता है।

 


प्रश्न : आईटीआर (ITR) के बिना होम लोन लेने के लिए कौन से दस्तावेज़ों की आवश्यकता है?

उत्तर: निम्नलिखित होम लोन दस्तावेज जमा कर सकते है:

सीए द्वारा प्रमाणित होने के बाद बैलेंस शीट और लाभ और हानि विवरण।

एक व्यावसायिक श्रेणी के चालू खाते के लिए बैंक खाता विवरण और व्यक्ति का बचत खाता विवरण।










एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Comments